नित्यानंद ने इस देश को हिन्दू राष्ट्र बताया
नई दिल्ली- बलात्कार के आरोपी ने नित्यानंद ने अपना अलग देश बसाया है। नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैको के पास एक द्वीप पर नया देश बनाया है। जानकारी के मुताबिक नित्यानंद ने कथित देश का नाम कैलासा रखा है। वहीं इस देश को वेबसाइट पर हिंदू राष्ट्र बताया है।
देश का अलग विधान और संविधान बनाया गया है
बलात्कार के आरोपी नित्यानंद ने प्राईवेट आइलैंड पर बसाए गए अपने अलग देश के लिए नेशनल फ्लैग, नेशनल एनिमल, नेशनल बर्ड, नेशनल फ्लावर और नेशनल फ्लावर भी घोषित कर दिया है। इसी के साथ- साथ नित्यानंद ने वेबसाइट पर अपने देश के अलग विधान, अलग संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है।
नित्यानंद ने अएक नई वेबसाइट बनाई
खबरों के मुताबिक इस देश के नाम से नित्यानंद ने एक नई वेबसाइट बनाई है वेबसाइट पर ये दावा किया गया है कि कैलासा देश को दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है। आपको बता दें कि कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में नित्यानंद वांछित है।
नित्यानंद पर आरोप है कि उसने अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उन्हें श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। बता दे कि भारत में सरकारी एजेंसियां द्वारा नित्यानंद की तलाश जारी है। वहीं इस राष्ट्र का स्थान अभी भी रहस्य है।