जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आज देश के अगले President के बारे में जानने के का इंतिजार खत्म हो जाएगा। आज पता चल जाएगा राष्ट्रपति भवन में कौन राज करेगा। राष्ट्रपति भवन में अभी वोटो की गिनती चल रही है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। द्रौपदी मुर्मू की जीत पल्ला भरी लग रहा है। उन्हें 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने की संभावना है। अगर मुर्मू चुनाव जीततीं हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।
डजानकारी के लिे बता दें कि राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है। वहीं President को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शपथ दिलवाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना कोई कानून पास नहीं हो सकता। जी हां! आज जब देश को नए राष्ट्रपति मिलेंगे, तो ये जानना भी जरूरी है कि उनकी सैलरी कितनी होती है? उन्हें सुविधाएं क्या मिलती हैं? और उनके पास कौन-कौन सी शक्तियां होतीं हैं?
सैलरी और सुविधाएं क्या-क्या?
– 2018 तक President को हर महीने 1.50 लाख रुपये सैलरी मिलती थी। लेकिन 2018 में सैलरी को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया था। इसके अलावा राष्ट्रपति को फ्री मेडिकल, टेलीफोन बिल, आवास, बिजली समेत कई सारे भत्ते भी मिलते हैं।
– राष्ट्रपति को आने-जाने के लिए Mercedes-Benz S 600 Pullman Guard गाड़ी मिलती है। राष्ट्रपति के पास स्पेशल गार्ड होते हैं, जिन्हें प्रेसिडेंशियल बॉडीगार्ड कहा जाता है। इनकी संख्या 86 होती है।
– जब राष्ट्रपति रिटायर हो जाते हैं, तो उन्हें सैलरी का आधा यानी 2.5 लाख रुपये पेंशन मिलती है। इसके साथ ही एक बंगला, दो मोबाइल फोन और लाइफटाइम फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। पूर्व राष्ट्रपति को एक सहयोगी के साथ ट्रेन या हवाई मार्ग से यात्रा करने की सुविधा भी मिलती है।
340 कमरे के भवन में रहते हैं राष्ट्रपति
– राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं। इसे ब्रिटिश वायसराय के लिए बनाया गया था। इसे बनाने में 17 साल का वक्त लगा था। 1929 में ये पूरी तरह बनकर तैयार हुआ था। इस भवन को एडवर्ड लुटियंस और हरबर्ट बेकर ने डिजाइन किया था।
– राष्ट्रपति भवन 320 एकड़ में फैला हुआ है। ये चार मंजिला भवन है। इसमें 340 कमरे हैं। राष्ट्रपति भवन को बनाने में लगभग 45 लाख ईंटों का इस्तेमाल हुआ था। यहां राष्ट्रपति भवन की इमारत के अलावा मुगल गार्डन और कर्मचारियों का भी आवास है।
– राष्ट्रपति भवन का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र मुगल गार्डन है। ये 15 एकड़ में फैला है। इसे हर साल आम लोगों के लिए भी खोला जाता है। इसमें पेड़-पौधों को लगाने का काम 1928 में शुरू हुआ था, जो एक साल तक चला था।
राष्ट्रपति के पास कौन-कौन सी शक्तियां होतीं हैं?
– अक्सर ऐसा कहा जाता है कि सारी अधिकार और शक्तियां प्रधानमंत्री के पास हैं तो राष्ट्रपति पद का महत्व क्या है? लेकिन ऐसा नहीं है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अपने-अपने क्षेत्र हैं।
– राष्ट्रपति का प्रमुख दायित्व प्रधानमंत्री की नियुक्ति करना और संविधान का संरक्षण करना है। कोई भी बिल उनकी मंजूरी के बिना पास नहीं होता। राष्ट्रपति मनी बिल को छोड़कर किसी भी बिल को पुनर्विचार को भेज सकते हैं। राष्ट्रपति तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर हैं।
– राष्ट्रपति के पास इतनी शक्तियां होती हैं कि वो देश में कुछ भी कर सकते हैं। अनुच्छेद 72 के तहत, राष्ट्रपति किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्ति की सजा को माफ, निलंबित या कम कर सकते हैं। फांसी की सजा पाए दोषी पर भी फैसला ले सकते हैं।