नई दिल्ली: बॉलीवुड की फेम अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा केवल देश में ही नहीं विदेश में भी खूब नाम कमा रही हैं। हॉलीवुड में एंट्री के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस की दुनियाभर में खूब फैन-फॉलोइंग है। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला है। प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है। जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। साथ ही प्रियंका ने इसका प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने रेस्टोरेंट की वेबसाइट का लिंक साझा किया है, जिसमें उसके इंटीरियर की झलक देखने को मिल रही है।
#SonaNewYork’s website is LIVE! Check it outhttps://t.co/xqvh1cNCnS@mkgoyal #DavidRabin #ChefHariNayak pic.twitter.com/Thr91cnEsH
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 19, 2021
प्रियंका ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, ऐलान कर इमोशनल हुई अभिनेत्री
मार्च के अंत तक होगी इसकी शुरुआत
प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट के इंटीरियर पर खासा ध्यान दिया है। भले ही रेस्टोरेंट छोटा हो लेकिन उसकी खूबसूरती और खाने के मेन्यू में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है। हालांकि इसकी शुरुआत मार्च के अंत तक होगी। लेकिन उससे पहले ही सोना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं सोना की एक झलक देखने के लिए फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है।
रेस्टोरेंट के चीफ शेफ हरी नायक रहेंगे
तस्वीरों में सोना की सजावट देखते ही बन रही है। लोग इसकी सोशल मिडिया में खुब वाह-वाही कर रहे है। रेस्टोरेंट की लाइटिंग भी इसे कॉम्पलिमेंट कर रही है। वहीं सीटिंग अरेंजमेंट पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। यह दो तरीके से रखी गई है। एक तरफ मेज कुर्सी और दीवार से सटे बेंच हैं तो दूसरी तरफ सोफा और टेबल देखने को मिलेंगे। वहीं खाने के मेन्यू पर भी खूब मेहनत की गई है और रेस्टोरेंट के चीफ शेफ हरी नायक रहेंगे।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है यह जानकारी
बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका ने पति निक के साथ रेस्टोरेंट की पूजा करते हुए तस्वीरें भी साझा की थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी दी थी कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है।
BJP सांसद और पूर्व DIG बृजलाल ने कहा यूपी सरकार काम बेमिसाल रहा है।