Delhi के 40 इलाकों में नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली : नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज भी प्रदर्शन हो सकता है। हालांकि इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के 40 से ज्यादा इलाकों में आज फिर से CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है।
Jamia Millia Islamia में जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे के बाद प्रदर्शन हो सकता है
बता दें कि आज (Jamia Millia Islamia) में जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे के बाद प्रदर्शन हो सकता है, जिसमें बड़ी तादाद में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र और कई अन्य संगठन भी शामिल हो सकते हैं वहीं विरोध में ऐतिहासिक जामा मस्जिद (JAMA Masjid) पर एक बड़ा प्रदर्शन होने की खबर है।
CAA और NRC के खिलाफ दोपहर 1 बजे जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च
CAA और NRC के खिलाफ आज दोपहर 1 बजे जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च किया जाएगा। इस मार्च में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर भी शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे भीम आर्मी की ओर से जामा मस्जिद गेट नंबर-1 से जंतर-मंतर तक मार्च का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर कुछ संगठनों की ओर से शाम पांच बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट-7 पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है।