जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। ‘आप’ के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान ने भी अपनी सीट धूरी में जीत हासिल की। इस बड़ी जीत के बाद भगवंत मान संगरूर में लोगों से रूबरू हुए। जहां उन्होंने मंच से लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान उनकी मां हरपाल कौर भावुक हो गईं और बेटे को गले लगा ला। मान भी उस दौरान भावुक दिखे।
Punjab Election Result: पंजाब में चल गया झाड़ू का जादू: केजरीवाल का दिल्ली मॉडल हिट, कार्यकर्ता मना रहे जश्न
लोगों को संबोदित करते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभायी, अब मेरी बारी है।’’ संगरूर में अपने घर की छत पर बने मंच से भगवंत की बहन और मां ने लोगों का आभार जताया। मान की बहन मनप्रीत ने कहा, ‘ये पूरे पंजाबियों की जीत है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई को जो सम्मान और स्नेह मिला है, मैं उससे खुश हूं। आशा है कि स्नेह मिलता रहेगा और भाई भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।’
भगवंत मान ने धूरी सीट से 45 हजार वोटों से जीट हासिल की। भगवंत मान ने इंकलाब जिंदाबाद से भाषण की शुरूआत करते हुए वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि भाइयों आपने देखा होगा कि विरोधी दलों के नेताओं ने कितनी गलत टिप्पणियां कर हमारी बेइज्जती की। मैं मंच से कहना चाहता हूं कि इन नेताओं के अब के व्यवहार के लिए उन्हें माफ करते हैं। लेकिन वह इन्हें पौने तीन करोड़ पंजाबियों की इज्जत करना सिखवाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग कचहरी, तहसील जाते हैं। जवाब मिलता कि साहब तो बुधवार को आएंगे या वीरवार को आएंगे। अब लोगों को सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी। बुधवार-वीरवार वाले अधिकारी खुद ही आपके पास आएंगे। अब पंजाब फार्म हाउस या मोदी हाउस से नहीं बल्कि गांवों से चलेगा।