जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पंजाब का चुनाव कई मायनों में खास था। किसान आंदोलन के एक साल से ज्यादा सुर्खियों में रहा पंजाब राज्य अब नतीजों की चौखट पर आ गया है। यहां चुनाव से कुछ महीनों पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बदला तो वहीं किसान और गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी खबरों में रहे। एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए नजर आई। लेकिन असलियत में गेंद किस पाले में जाएगी कुछ ही देर में साफ हो जाएगा।
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में बहुमत हासिल करती हुई नजर आ रही है। ‘आप’ ने यहां दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ा था। ‘आप’ के अलावा दूसरे नंबर पर कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर चल रही है। ‘आप’ के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान हैं।
पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं। सुबह आम आदमी पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने संगरूर के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। खास बात यह है कि मान के घर सुबह से जलेबियां बननी शुरू हो गईं और उनके घर को भी सजाया गया है। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है।