जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू भगवंत मान सरकार पर निशाना साधने में खुद ही घिर गए। उन्होंने एक महिला की तस्वीर शेयर की थी। लेकिन मामला कुछ और ही निकला। दरअसल, सिद्धू ने सड़क पर लेटी एक महिला का फोटो शेयर किया था।
नवजोत सिंह सिद्धू ने महिला की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मान साहब आज धनौला में हाइवे पर एक युवती को मार पीटकर उसके हाथ और पैर बांधकर छोड़ दिया गया और खेमकरण में एक शख्स की हत्या कर दी गई। कानून का कोई डर नहीं। अगर कानून-व्यवस्था का यही हाल रहा तो कोई भी यहां नहीं रहेगा। विदेशियों को बुलाने से पहले यहां मौजूद 3 करोड़ पंजाबियों की सुरक्षा सुनिश्चित करो।”
Maan Saab today a young girl was found beaten with her hands & legs tied on highway in Dhanaula & a man killed in Khemkaran. No fear of law. If such law & order situation continues nobody will stay here. First ensure safety of 3Cr Punjabis who are here, before inviting foreigners pic.twitter.com/dgcqHU1Ri9
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 9, 2022
सिद्धू के इस दावे पर पुलिस ने कुछ और ही हकीकत बताई। बरनाला पुलिस अधिकारी दर्पण आहलूवालिया ने शनिवार को कहा कि 33 वर्षीय महिला बरनाला के धनुआला बस से कुछ किताबें और घर का सामान खरीदने आई थी। रात में रुकने का ठिकाना न मिलने की वजह से महिला ने अपने दुपट्टे से खुद को ढका और सड़क किनारे ही लेट गई। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने महिला को देखा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी अवसाद से ग्रसित है। पुलिस ने ये भी बताया कि महिला के पैर बंधे नहीं हुए थे। महिला की मां अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया से हटाने की मांग कर रही हैं। पुलिस ने उसे सुरक्षित घर भेज दिया गया।