Rajasthan: अब राजस्थान की कैबिनेट का गठन शुरुआती तौर पर किया जाएगा जिसके लिए कल दोपहर दो बजे कांग्रेस मुख्यालय पर विधायकों की बैठक होगी।
जनतंत्र डेस्क: Rajasthan: राजस्थान की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल देकने को मिला है। तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई हैं। लेकिन अब खबर मिली है कि राजस्थान मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। आज तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद कुल 12 मंत्री पद खाली थे। और अब ये माना जा रहा है कि गहलोत मंत्रिमंडल का फिर से गठन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Rajasthan: नाबालिग ने रुकवाई अपनी शादी, बाल आयोग को फोन कर कहा- गीतों की आवाज सुनाई दे रही है…
Rajasthan: क्षेत्रीय व जातीय समीकरण का रखा जाएगा ध्यान
बता दें कि शुक्रवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पत्र लिखकर सोनिया गांधी को इस्तीफा देने की पेशकश की थी। तीनों मंत्री सरकार में एक से ज्यादा पद संभाल रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान सरकार के नए मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा जाएगा। इन दोनों आधार पर ही मंत्रिमंडल में मंत्रियों को जगह मिलेगी।
Rajasthan: कल दोपहर दो बजे कांग्रेस मुख्यालय पर होगी बैठक
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज शाम 6:30 बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद सूचना मिली कि सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। बैठक में कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और सचिन पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा कर चुके हैं। अब राजस्थान की कैबिनेट का गठन शुरुआती तौर पर किया जाएगा जिसके लिए कल दोपहर दो बजे कांग्रेस मुख्यालय पर विधायकों की बैठक होगी।