नई दिल्ली : Rajnath Singh Birthday: केन्द्रीय रक्षामंंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं व बधाइयों का तांता तो लगा ही था। पर राजस्थान के बेवर में पूर्व चेयरमैन सरितकांत भाटिया के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षामंत्री की तस्वीर पर चंदन लगाकर व केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रति अपने लगाव व सम्मान को व्यक्त किया।
नया मोदी मंत्रिमंडल देश के लिए बाबा साहब और लोहिया जी की कल्पना को कर रहा साकार : CM Yogi
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का फर्श से अर्श तक का सफर बिल्कुल बेदाग रहा है: देवकीनंदन दीक्षित
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवकीनंदन दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्म भले ही एक साधारण किसान परिवार में हुआ था, लेकिन फिर भी उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पार्टी में काम किया। इसी का परिणाम है कि आज वे फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं। खास बात यह है कि उनका यह फर्श से अर्श तक का सफर बिल्कुल साफ व बेदाग रहा है। उन्होंने किसी कार्यकर्ता तक को शिकायत का मौका नहीं दिया।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हमारे रक्षामंत्री के नेतृत्व में हमारी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और सेना का हौसला बुलंद हुआ है। यह सब हमारे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की कर्त्तव्यपरायणता, कठिन मेहनत और देश के प्रति समर्पण की वजह से ही सम्भव हो पाया है।
Rajnath Singh Birthday: कार्यक्रम में पर्यावरण की रक्षा हेतु एक विशेष पहल
कार्यक्रम में पर्यावरण की रक्षा हेतु एक विशेष पहल की गई। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी लोगों को पौधे वितरित किये गए। जिसका रोपण करके लोग पर्यावरण की शुद्धता में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर अरविंद तोमर, चेयरमैन सुनीति भाटिया, विजय सिंह बैस, जयपाल सिंह चौहान, शिवकुमार सिंह बैस, डॉ अनिल गौर, शिवनाथ सिंह चौहान, सिंटू बैस, अनिल शाक्य, सोनू शर्मा, अंकुर दूबे, जयवीर सिंह यादव, राजेश यादव, उमेश यादव, महेश चंद्र पाल, बेंचेलाल पाल आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
Madhya Pradesh News Today | Bhopal News Today Latest | MP News Today | Indore News Live | Part -2