RAMAYAN AND MAHABHARAT : लोगों में रामायण का क्रेज़ , महभारत की टीआरपी में गिरावट
देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दर्शकों की मांग पर री – टेलीकास्ट हुए पौराणिक शोज़, जैसे रामायण और महाभारत ( RAMAYAN AND MAHABHARAT) टीआरपी (TRP) में टॉप पर चल रहे हैं। दूरदर्शन डीडी नेशनल चैनल (DD NATIONAL) पर प्रसारित हुए रामायण धारावाहिक ने विश्व में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एंटरटेनमेंट शो बना। अब उत्तर रामायण यानि लव कुश धारावाहिक का भी जलवा दिख रहा है।
रामायण के ख़त्म होने के बाद शुरू हुए इस धारावाहिक को भी दर्शकों का ख़ूब प्यार मिल रहा है लेकिन इन सबके बीच महभारत के टीआरपी पर बुरा असर पड़ा है। हालाँकि , महाभारत भी टीआरपी में टॉप 5 में शामिल है लेकिन रामायण और उत्तर रामायण ने महाभारत को पछाड़ दिया है। दर्शकों के बीच रामायण और उससे जुड़े किस्से भी खूब पसंद किये गए हैं। लेकिन रामायण के बढ़ते टीआरपी का असर महाभारत पर पड़ा है और महाभारत की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है।
डीडी नेशनल पर रामायण के बाद उत्तर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है तो डीडी भारती पर महाभारत आ रहा है। बार्क ने 2020 के 16वें हफ़्ते की रेटिंग्स जारी की हैं। शहरी और ग्रामाण इलाक़ों के दर्शकों की पसंद में थोड़ी अलग है, और शायद यही वजह है की पिछली बार से ज्यादा इस बार रामायण और उत्तर रामायण के साथ साथ महाभारत के भी दर्शक बढे हैं। तीनों शोज़ टॉप 5 में पहुंच गये हैं।
16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने रामायण देखा , जिसके बाद ये दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। बतादें कि , देशव्यापी लॉकडाउन के बाद लोगों ने सूचना एवं प्रसारण विभाग से रामायण के री टेलीकास्ट की मांग की थी। इसके बाद दर्शकों की मांग को देखते हुए सरकार ने इसे री टेलीकास्ट किया इसने एक के बाद एक भारत के TRP के बाद अब विश्व का भी रिकॉर्ड तोड़ नंबर वन एंटरटेनमेंट शो बन गया।
Rebroadcast of #Ramayana on #Doordarshan smashes viewership records worldwide, the show becomes most watched entertainment show in the world with 7.7 crore viewers on 16th of April pic.twitter.com/edmfMGMDj9
— DD India (@DDIndialive) April 30, 2020
पहली बार में भी तोड़े थे रिकॉर्ड
जब पहली बार रामायण को टीवी पर प्रसारित किया गया था तो इसने लोकप्रियता के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, ठीक उसी तरह से दूसरी बार के प्रसारण में भी इस सीरियल ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। “लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज हुआ था नाम बता दें कि रामायण टीवी सीरियल को पहली बार 25 जनवरी 1987 को टीवी पर प्रसारित किया गया था जो कि, एक वर्ष से भी अधिक समय तक चला और इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को टीवी पर प्रसारित किया।