चैनपुर : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घर से भागी महिला को उसके पति ने कालिख पोतकर गांव में घुमाया। इससे पूर्व उसने महिला का सिर भी मुंडवा दिया। घटना रविवार रात की है। इस बाबत पीड़ित महिला ने सोमवार को चैनपुर थाना में अपने पति, ननद समेत 8-10 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार शादीशुदा उक्त महिला करीब एक माह पूर्व घर छोड़ कर खरोह गांव के अपने प्रेमी शहादत अंसारी के साथ फरार हो गई थी।
Corona Alert: उत्तर प्रदेश में CM योगी ने की धारा 144 लागू
बाल मुंडवा कर गाँव में घुमाया
कुछ दिनों तक बाहर रहने के बाद वह चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव में डेरा लेकर रह रही थी। इधर पहले से ही ढूंढ रहे उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद महिला के पति समेत अन्य लोग रविवार की शाम उसे पकड़कर गांव ले आए। बताया जाता है कि रात में महिला के साथ मारपीट की गई। उसका बाल मुंडवा कर व चेहरे पर कालिख पोत कर गांव में घुमाया गया। उसके बाद महिला को उसके प्रेमी खरोह गांव निवासी शहादत अंसारी के घर भेज दिया गया।
पहले भी घर से भागी थी महिला
इधर सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस दोनों को थाना ले आई। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर उसके पति दिलीप उरांव व ननद प्रियंका देवी समेत आठ-दस अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। महिला शादीशुदा है और उसका 5 वर्ष का एक पुत्र भी है। बताया जाता है कि उक्त महिला पूर्व में भी अपने घर से भागी थी व कुछ दिन बाद वापस आ गई थी। इधर उसका प्रेमी शहादत अंसारी भी शादीशुदा है। वह दो बेटे का बाप है।