जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है 12 दिन हो गए रूस के हमलों से यूक्रेन घायल हो गया है। हवाई तोपें, घातक टैंक, मिसाइल अटैक यूक्रेन के लोगों को तबाह कर रहे हैं। राजधानी कीव, खार्कीव, खैरसॉन समेत कई शहरों की शक्त बदल चुकी है। रूस की बमबारी जारी है। इस बीच रूस ने सोमवार को कुछ घंटे के लिए पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है।
Russia-Ukraine Tension: पुतिन को रोकने के लिए क्या करना चाहिए, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बताई योजना
स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीजफायर 12.30 बजे से शुरू हो रही है। इस दौरान युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाया जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अपील पर रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है।
यूक्रेन लड़ना बंद करे- पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से कहा है कि लड़ना बंद करे और हथियार डाल दे। रूस ने कई बार युद्धविराम का उल्लंघन किया जिससे आम नागरिक यूक्रेन से निकल नहीं पाए हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन से फोन पर हुई बातचीत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक यूक्रेन हथियार नहीं डालता, वह हमला नहीं रोकेंगे। उन्होंने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन उसके लिए यूक्रेन को लड़ाई रोकनी होगी।
रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल माक्रों से बात की थी। दोनों नेताओं के बीच फोन पर करीब दो घंटे बात हुई, जिसमें मैंक्रों ने पुतिन से कहा कि वह ऐतिहासिक शहर ओडेसा पर हमले को लेकर खासे चिंतित हैं।
सैकड़ों लोगों की मौत
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से अब तक इस युद्ध में 364 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 20 बच्चे हैं। घायलों की संख्या सैकड़ों में हैं।