जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रूस ने पूर्वी यूक्रेन के इलाके को निशाना बनाते हुए स्कूल में बमबारी की है। जिसमें 60 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है हमला लुहांस्क प्रांत में हुआ है। स्कूल लुहांस्क के बिलोहोरिव्का में है।
जंग के बीच यूक्रेन पहुंची एंजेलिना जोली: लवीव में युद्ध पीड़ितों से मिलीं, बजता रहा हमले का सायरन
रूस यूक्रेन की जंग को दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। रूस का यूक्रेन पर आक्रामक हमला जारी है। दो देशों की जंग में लाखों लोग पलायन कर गए तो लाखों शेल्टर होम में फंसे हुए हैं। अब रूस ने स्कूल पर बमबारी की है। रूस की ओर से यूक्रेन के हॉस्पिटल में भी बम गिराए जाने का मामला सामने आया था।
स्कूल की इस इमारत मे करीब 90 लोगों ने शरण ले रखी थी। हमले के बाद से 30 लोगों को रेस्क्यू करके निकाला गया है। इनमें से सात लोगों की हालत गंभीर है। गवर्नर हैदई ने बताया कि रूस ने शनिवार को स्कूल की इमारत पर बम गिराया है।
दावे में कहा गया है कि बम गिरने से स्कूल की इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई और आग लग गयी। आग बुझाने में फायर-ब्रिगेड को तीन घंटे से अधिक समय लगा। गवर्नर का कहना है कि लगभग पूरे गांव ने स्कूल की बेसमेंट में शरण ले रखी थी। मलबा हटाने का काम जारी है।