जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन के मरियूपोल में यूद्धविराम की घोषणा कर दी है। वहीं, चेर्नोबिल में भी रूसी सैनिक वापसी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रूस-यूक्रेन एक बार फिर आज यानी गुरूवार को बातचीत की टेबल पर आ सकते हैं। दोनों देशों के बीच शांति वार्ता हो सकती है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के तटीय शहर मारियुपोल में युद्धविराम की घोषणा की है। इसकी शुरुआत गुरुवार सुबह से होगी। ताकि आम नागरिकों को शहर से सुरक्षित निकाला जा सके। मारियुपोल से जपोरजिया तक मानवीय कॉरिडोर स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे खुलेगा। यूक्रेन की ओर से अभी इस युद्धविराम पर कुछ नहीं कहा गया है।
रूस-यूक्रेन के बीच जंग को 36 दिन हो चुके हैं। दोनों देशों ने इस जंग में पाया कुछ नहीं गंवाया बहुत कुछ है। रूस की बमबारी में यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर तबाह हो गए हैं। राजधानी कीव की सूरत बदल गई है। लाखों लोगों ने देश छोड़ दिया है। रूस के विस्फोटको से यूक्रेन प्रदूषित भी हो गया है। जगह जगह काले धूएं का गुब्बार देखा गया है।