Sadhvi Pragya बनी रक्षा मंत्रालय की कमेटी की सदस्य ,कांग्रेस पार्टी ने जताया विरोध
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya) को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) कर रहे हैं। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा ने इस बार भोपाल से बड़ी जीत दर्ज की थी। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में उनके कई बयानों पर विवाद हुआ था।
डिफेंस मामलों की कमेटी में कुल सदस्य
डिफेंस मामलों की नई कमेटी में कुल 21 सदस्य हैं, जिसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी नाम है। कमेटी में चेयरमैन राजनाथ सिंह के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए. राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा आदि सदस्य शामिल हैं।
Congress ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा को कमेटी में शामिल किए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने इस बात की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के कहने और करने में बड़ा फर्क है। कुछ समय पहले पीएम ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा के ऊपर एक्शन लिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ।
बम ब्लास्ट के मामले में ट्रायल पर चल रही Sadhvi Pragya
वहीं कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट करके कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को डिफेंस कमेटी में शमिल कर लिया गया है। नेशनलिज्म को नया मॉडल दिया है बीजेपी की सरकार में कुछ भी संभव है जैसे ,बम ब्लास्ट के मामले में ट्रायल पर चल रही साध्वी प्रज्ञा को डिफेंस की कमेटी में शमिल किया गया है। चिंता की कोई बात नहीं, भारत माता की जय.
कई बयानों से विवादों में घिरी रही Sadhvi Pragya
साध्वी को जब लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था। तभी से उनके बयानों की चर्चा हमेशा सुर्खियों में बने रहे। फिर चाहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना हो, विपक्षी नेताओं पर भाजपा नेताओं के ऊपर ‘मारक शक्ति’ का इस्तेमाल किए जाने वाला वक्तव्य हो, ऐसे कई विवादों में रही साध्वी। हर बार बीजेपी की ओर से प्रज्ञा के बयानों को पर सफाई दी जाती है।और चेतावनी भी दी जाती है।
Sadhvi Pragya ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था
अलोकसभा चुनाव के दौरान जब साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहकर अपने बयानों में घिर चुकी थी इस बात के चलते विपक्ष दलों ने काफी हंगामा किया था।विवाद को बढ़ते देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मै कभी साध्वी प्रज्ञा को माफ नही करुंगा। इस बात पर बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को विवादित बयान के बाद नोटिस दिया था। कारण बताओ, और मामला अनुशासनात्मक कमेटी को सौंप दिया गया था।