Sahdev Dirdo Accident: जनतंत्र डेस्क: ‘बसपन का प्यार’ गाकर मशहूर हुए छत्तीसगढ़, रायपुर के सहदेव दिरदो बीते दिन सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गये हैं। सहदेव के सिर में काफी गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहीं, सीएम भूपेश बघेल को सुचना मिलते ही सुकमा के कलेक्टर से बात कर उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएम बघेल के साथ- साथ रैपर बादशाह ने भी सहदेव के परिजनों से बात कर मदद का भरोसा दिया है।
कैसे हुआ सहदेव का एक्सीडेंट?
रिपोर्ट्स के अनुसार सहदेव दिरदो अपने दोस्तों के साथ बाइक से शबरी नगर की तरफ जा रहे थे। सड़क पर गिट्टी व रेत बिखरी हुई थी। उनकी बाइक इस पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि सहदेव का दोस्त बाइक चला रहा था। वह भी घायल है, लेकिन उसकी चोट गंभीर नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार सहदेव होश में हैं और परिवार वालों से बातचीत भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-Omicron New Cases: ‘ओमिक्रोन’ विस्फोट ने बढ़ाई देश की मुसीबत, 27 दिनों में 21 राज्य और 781 केस
इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे थे। जगदलपुर रेफर किए जाने के बाद वहां के अधिकारियों से उन्होंने इलाज की व्यवस्था को लेकर बात की। इसके आलावा उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी दुर्घटना के बाद फोन पर सहदेव की हालत की जानकारी ली।