जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण के चुनावों में यूपी की 58 सीटों पर मतदान हुए थे। दूसरे चरण में 55 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। वहीं, गोवा-उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहे हैं।
UP Election: दूसरे चरण में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, मैदान में मंत्री और पूर्व मंत्री
9 जिलों की 58 सीटों पर मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों में मतदान किया जा रहा है। जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटें शामिल हैं। कुल सात चरणों में यहां मतदान होंगे।
UP Election: दुल्हन घर लाने से पहले दूल्हे ने निभाई जिम्मेदारी, घुड़चढ़ी के बाद किया मतदान
बीजेपी और अन्य दलों के लिए दूसरे चरण का मतदान बेहद अहम है। क्योंकि दिग्गज मैदान में हैं। साल 2017 के चुनाव में इन 55 सीटों में से बीजेपी ने 38 सीटें जीती थीं। वहीं समाजवादी पार्टी को 15 सीटें और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। लेकिन 2017 के चुनाव सपा और कांग्रेस ने गठबंधन में लड़ा था। जबकि इस बार सपा-आरएलडी गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं।
गोवा में TMC भी मैदान में
गोवा की सभी 40 सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहे हैं। यहां कुल 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी, कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस भी इस बार यहां अपने उम्मीदवारों के साथ चुनावी मैदान में हैं। गोवा में 105 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला अधिकारी करेंगी और सभी पोलिंग बूथ को इको-फ़्रेंडली तरीके से सजाया गया है।
उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर मतदान
सोमवार को उत्तराखंड के भी सभी 13 जिलों के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हैं। राज्य में बीजेपी की सरकार है। लेकिन बीजेपी में ही पांच सालों के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदले गए। यहां 632 उम्मीदवार मैदान में हैं।