जनतंत्र डेस्क Aryan khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में बुरे फंस गए हैं। ड्रग्स मामले में आर्यन पिछले कई दिनों से जेल में हैं दो अक्टुबर को एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अब शाहरुख खान के फैंस बेटे आर्यन के लिए दुआ मांग रहे हैं। देशभर से किंग खान के फैन अपने फेवरेट स्टार के लिए संदेश भेज रहे हैं। इसी कड़ी में आर्यन खान की रिहाई के लिए हजरत निजामुद्दीन औलिया के दरगाह पर उनके फैन दुआएं मांग रहे हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह पर एक बच्चे ने आर्यन खान की रिहाई के चादर चढ़ाई।
दरअसल, आर्यन खान को जल्द जमानत मिल जाए इसके लिए शाहरुख खान का फैन हनी शेख दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचा। हनी शेख खुद भी कोई आम बच्चा नहीं है। हनी शेख एक कलाकार हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर हैं। 26 अक्टुबर को जहां एक तरफ आर्यन खान के पक्ष में वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे, वहीं, दूसरी ओर आर्यन को जमानत मिल जाए। इसके लिए हनी शेख दुआएं कर रहे थे। हालांकि बुधवार को कोर्ट से आर्यन को जमानत नहीं मिली। जिसके बाद गुरुवार ढ़ाई बजे बॉम्बे हाइकोर्ट में फिर सुनवाई होगी।
बेटे आर्यन के जेल में होने के कारण इन दिनों शाहरुख खान के परिवार में उदासी छाई हुई है। हालांकि इस मुश्किल वक्त में भी फैंस ने शाहरुख खान का साथ नहीं छोड़ा। भारतीय फैंस के साथ साथ विदेशों में भी लोग आर्यन खान की रिहाई के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, आर्यन खान के विदेशी दोस्त भी उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।