ज्योतिषियों के अनुसार इस बार दो खास योग बन रहे हैं, अगर इन खास योग के अनुसार धनतेरस पर शॉपिंग की जाए, तो बहुत शुभ माना जाता है।
जनतंत्र डेस्क Dhanteras 2021: धनतेरस के साथ दिवाली पर्व की शुरूआत हो जाएगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाई जाती है। इस बार धनतेरस 2 नवंबर के दिन मनाई जाएगी। इस दिन धन के देव कुबेर और भगवान धनवंतरी की पूजा का विधान है। इस दिन सोना-चांदी या बर्तन खरीदने की प्रथा है। कहते हैं कि इस दिन से 5 दिवसीय त्योहार दिवाली पर्व शुरू हो जाते हैं। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान धनवंतरी इस दिन समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे।
धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। कहते हैं कि इस दिन चांदी, सोना, बर्तन और वाहन की खरीददारी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उसमें कई गुना वृद्धि होती है और अगर यही शॉपिंग शुभ मुहूर्त के अनुसार की जाए तो ज्यादा लाभदायी माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार दो खास योग बन रहे हैं, अगर इन खास योग के अनुसार धनतेरस पर शॉपिंग की जाए, तो बहुत शुभ माना जाता है।
Dhanteras 2021: धनतेरस पर खरीदारी के दो शुभ योग
इस बार धनतेरस के दिन धनतेरस त्रिपुष्कर योग बन रहा है। कहा जा रहा है कि इस योग में खरीदारी करने वालों का भाग्योदय होता है। इसलिए धनतेरस के दिन इस योग में ही खरीदारी करनी चाहिए। यह शुभ योग मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से बनाता है। आपको बता दें कि द्वादशी तिथि 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर सुबह 11:30 तक रहेगी। इसलिए इस योग का लाभ सिर्फ 2 नवंबर को सुबह 11:30 तक ही उठाया जा सकता है। अगर आप भी धनतेरस के दिन शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो शुभ योग में ही करें।
कहते हैं कि त्रिपुष्कर योग में धनतेरस शॉपिंग करना शुभ होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि, इस शुभ घड़ी में खरीददारी करने का लाभ तीन गुना बढ़ जाता है। माना गया है, इस योग में अगर आप घर, वाहन या गहने खरीदते हैं तो भविष्य में इसके तीन गुना बढ़ने की संभवाना बढ़ जाती है। इस शुभ मुहूर्त में आप मनपंसद चीजें घर ला सकते हैं। वहीं, अगर आप बर्तन खरीदते हैं तो उसे खाली घर लाने से अच्छा उसमें कुछ भरकर लाना होगा।