जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: जनवरी के शुरूआत से ही सऊदी अरब के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद यहां नजारा बेहद सुंदर हो गया। सुनहरे दिखने वाले रेगिस्तान बर्फ की आगोश में आकर सुर्ख सफेद हो गए हैं।
सऊदी अरब में जबल अल-लावज, जबल अल-ताहिर और ताबुक इलाकों में बर्फ पड़ी है। यहां जबल अल्कान पर्वतों पर हर साल दो से तीन हफ्तों तक बर्फ गिरती है। ये पहाड़ सऊदी अरब के उत्तर पश्चिमी इलके में हैं। जबल अल-लावज 2,600 मीटर ऊंचा पर्वत है।
सऊदी में बर्फबारी होने के बाद यहां भी नजारा स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। सऊदी अरब के बद्र शहर में रेगिस्तान पर बर्फ बिछी हुई है। बर्फ के बीच लोगों ने खूब मस्ती की।
ताबुक इलाके के अल लॉज पर्वत पर बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। जनवरी में यहां हर साल बर्फबारी होती है। जबकि पिछले साल फरवरी में भी यहां बर्फबारी हुई थी।
सऊदी अरब में ऊंचे ऊंचे रेत के टीले हैं। जो अब बर्फ के कारण सफेद हो गए। बर्फ गिरने के साथ ही यहां तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
ताबुक का यह इलाका जॉर्डन से सटा हुआ है। हर साल यहां बर्फ गिरती है। जब बर्फ पिघलती है तब भी यहां का नजारा बेहद सुदंर हो जाता है।