नई दिल्लीः Surya Grahan 2021 : आज यानि गुरुवार को साल का पहला सूर्यग्रहण लगेगा।हालांकि यह ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर ही दिखेगा। असली रिंग ऑफ फॉयर का नजारा तो विदेशों में देखा जा सकेगा।हिंदू पंचांग के अनुसार, साल के पहले सूर्यग्रहण के दिन ज्येष्ठ मास की अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है। सूर्यग्रहण के दिन धृति और शूल योग भी बनेगा।
देश में 63 दिन बाद एक लाख से भी कम कोरोना केस, जानें ताजा आंकड़े
Surya Grahan 2021 :
बता दें की सूर्य ग्रहण 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम को 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। ये ग्रहण कुल मिलाकर 5 घंटे का होगा। सूर्यग्रहण की घटना ज्योतिष के अलावा वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। जानिए सूर्यग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव और क्या होगा असर-
- वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान धन हानि हो सकती है।
- मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचें। आपको कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता मिल सकती है।
- तुला राशि- इस राशि के लोगों को सूर्यग्रहण के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।
- मकर राशि- मकर राशि वालों पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
Cyber ठगी का नया खेल, बिना ओटीपी भी, खाते से पूरी रकम गायब
बता दें की इस सूर्यग्रहण को ग्रीनलैंड, यूरोप, कनाडा, एशिया, उत्तरी अमेरिका और रूस में देखा जा सकेगा। भारत में यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा।.