जनतंत्र डेस्क Chhath Puja: लोकआस्था के महापर्व छठ चार दिन तक आस्था के साथ मनाया गया। गुरूवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस पर्व का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने घाट किनारे उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। ये पर्व सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में मनाया जाता है। छठ के आखिरी दिन बिहार में तड़के सुबह लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
पूर्वाचंल यूपी, बिहार और झारखंड में घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया। वहीं, कई जगह घाटों पर छठ व्रती रात भर रूके रहे। इस दौरान छठ घाट रंग बिरंगी रोशनी की जगमग में बेहद आकर्षक नजर आए।
बिहार के ममुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोकआस्था के महापर्व पर चौथे दिन भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
Chhath Puja: आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, सूर्य के 12 नामों का करें जाप
छठ पर्व चार दिन तक चलने वाला फेस्टिवल है। छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। वहीं,11 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ ही यह पर्व समाप्त हो गया। जिसके बाद छठ व्रतियों ने अपना व्रत खोला औक छठी मईया का प्रसाद ग्रहण किया।