नई दिल्ली : भारत के खिलाफ आतंकी संगठन ISIS का खतरनाक प्लान एक बार फिर फेल हो गया है, जानकारी के मुताबिक नफरत भरी डिजिटल मैगजीन देश के हाथ लगी है जिसमें ISIS आतंकी भारतीय मुसलमानों को बरगालने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें देश के खिलाफ हथियार उठाने कह रहे है, इस मैगजीन में भारतीय मुसलमानों को बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने के लिए भड़काया जा रहा है।
भारत के खिलाफ रची साजिश फिर हुई नाकाम
आपको बता दें इस मैगजीन का नाम ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ है, इस मैगजीन को सीक्रेट टेलिग्राम चैनल्स और वेब के जरिए ISIS के आतंकी भारत में फैलाते हैं, और यह ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ का नौवां एडिशन है।
इस मैगजीन में बाबरी विध्वंस से जुड़ी तस्वीरें हैं, लिखा है कि बाबरी का बदला लिया जाएगा, इस मैगजीन में कहा गया है कि ISIS नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले मुसलमानों के साथ मजबूती से खड़ा है,मैगजीन के अन्य एडिशन की तरह इसमें भी भारत के मुसलमानों को बरगलाते हुए कहा गया है कि वे हिन्दुस्तान की सरकार के खिलाफ ‘जिहाद’ का रास्ता चुनें।