Terrorist Arrested: पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली अहमद नूरी को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया गया।
जनतंत्र डेस्कः Terrorist Arrested: मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से मोहम्मद असरफ नाम का एक 40 वर्षीय पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी के साथ त्योहारों के मौसम के दौरान एक बड़ी आतंकी योजना को विफल कर दिया गया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आतंकी असरफ का आधार कार्ड मकान मालिक के पिता ने बनवाया था। मकान मालिक उजैब ने कहा, ‘वह यहाँ 6 महीने तक रहे। मेरे पिता ने उसका आधार कार्ड दस्तावेज़ के लिए बनवाया था। उनके जाने के बाद हम उनके संपर्क में नहीं थे। अगर जरूरत पड़ी तो हम पुलिस का सहयोग करेंगे।”
यह भी पढ़ें – Manipur: उग्रवादियों ने भीड़ पर बरसाईं गोलियाँ, 5 की मौत, सर्च आपरेशन जारी
दस साल से नकली पहचान के साथ भारत में रहा
बताया जा रहा है कि इस आतंकवादी के संबंध आईएसआई से हैं। इतना ही नहीं, ये आतंकी दस साल से अधिक समय से नकली पहचान के तहत भारत में रह रहा था। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि अशरफ भारत में एक स्लीपर सेल के प्रमुख के रूप में काम कर रहा था और उसे पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर त्योहारों के दौरान आतंकी हमले करने का ज़िम्मा सौंपा गया था। उसने पिछले कई वर्षों में भारत में कई आतंकी हमले और जासूसी गतिविधियों को अंजाम दिया है। पुलिस ने दावा किया कि उसके पास से जाली दस्तावेज़ों से प्राप्त एक भारतीय पासपोर्ट और अन्य भारतीय पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।
Terrorist Arrested: कुछ महीनों के लिए एक महिला से की थी शादी
अधिकारियों ने कहा कि अशरफ को नासिर से सुनियोजित आतंकी हमले के बारे में जानकारी मिलनी थी। उन्होंने कहा कि एक दशक में उन्होंने पाँच-छह स्थान बदले हैं। दस्तावेज़ हासिल करने के लिए उन्होंने वैशाली, गाजियाबाद में कुछ महीनों के लिए एक महिला से शादी भी की और बाद में अपनी पत्नी को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वह भारत में दिल्ली, अजमेर, गाजियाबाद, जम्मू और उधमपुर सहित विभिन्न स्थानों पर रहता था। उसने खुद को ‘पीर मौलाना’ के रूप में चित्रित किया और दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुरान की आयतों को पढ़कर बीमारियों को ठीक करने का दावा किया।
Kedarnath Dham Yatra latest update | Kedarnath Yatra End On November 5 | Cm Pushkar Dhami