नई दिल्ली: हमारे देश में कई ऐसी कंपनीयां है। जहां लोग सोचते है काश मैं यहां काम करता। सबका ड्रीम होता है वहां काम करना का। क्योंकि, वहां कर्मचारियों को कई लग्जरी सुविधाएं दी जाती है। हालांकि, सुविधा के बदले कंपनियां कर्मचारियों से अपने हिसाब से काम कराती है।
यदि आप भी जॉब की तलाश में है तो सोनू सूद एक लाख लोगों को देंगे नौकरी
ये शराब फैक्ट्री दे रही है गजब की नौकरी
लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हैंडसम सैलरी के साथ-साथ कई अन्य बेहतरीन सुविधाएं भी दी जा रही है। इतना ही नहीं कर्मचारी मनचाहा काम भी कर सकते हैं। हाल ही में इस कंपनी ने शानदार और जानदार ऑफर के साथ वेकैंसी निकाली है। तो आइए, जानते हैं इस कंपनी के बारे में कुछ अनसुनी और दिलचस्प बातें…
सात लाख 24 हजार रुपए दे रही है महीना
हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं, वह एक शराब बनाने वाले कंपनी है। इस कंपनी का नाम है Murphy Goode Winer। इस कंपनी ने हाल ही में अपने यहां भर्तीयां निकाली है। जिसके तहत कर्मचारियों को सात लाख 24 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कंपनी में नौकरी मिलने वाले शख्स को अपने पैशन को पूरी तरह से निखारने का मौका मिलेगा। हालांकि, शुरुआती कुछ महीने तक कर्मचारी को वाइनरी के अंदर हर तरह के काम करने होंगे और उन्हें उसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।
21 साल होनी चाहिए उम्र
कर्मचारी चीजों को अच्छी तरह से समझ जाएंगे तो उन्हें अपने पैशन के हिसाब से काम करने का मौका मिलेगा। कहा ये भी जा रहा है कि कर्मचारियों को ई-कॉमर्स के बारे में भी सीखना होगा। इसके साथ ही अलग-अलग टीमों के साथ उन्हें कम्युनिकेशन भी करना होगा। यहां आपको बता दें कि जो भी लोग इस जॉब के लिए अप्लाई करेंगे। उनकी उम्र कम से कम 21 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। साथ ही कैंडिडेट के पास अमेरिका में काम करने के लिए मंजूरी जरूरी है। उम्मीदवार को अपने बारे में सारी जानकारी वीडियो रेज्यमे के तहत भेजना होगा। सब जांच पड़ताल के बाद ही इस नौकरी के लिए उम्मीदवार को चयन किया जाएगा। अगर आप भी यहां जॉब करते हैं तो 30 जून से पहले अप्लाई कर दें। ज्यादा जानकारी आप कंपनी की वेबसाइट से भी ले सकते हैं।
BJP Assam | BJP Sankalp Patr | असम में बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र | Assam Election