Asi ने महिला के घर में घुसकर गोली मारी, एएसआई फरार
नई दिल्ली : लड़ाई झगड़े तो देश के हर कोने में होते चाहे वो घर – परिवार का हो या फिर, यार दोस्तों में और हर व्यक्ति एक – दूसरे से लेनदेन भी करता है कामकाज में लेकिन आपने अब ऐसे खबरे भी सुनी होंगी की लेनदेन के चक्कर में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यकित का कत्ल कर दिया , ऐसे ही एक घटना सामने आई है जो पंजाब के चंडीगढ़ की है।
दूसरी गोली महिला के पेट में जा लगी
चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 में लेन देन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि तैश में आए एएसआई ने महिला पर गोलियां चला दीं, पहला फायर मिस हो गया जबकि दूसरी गोली महिला के पेट में जा लगी, गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद सेक्टर 39 निवासी एएसआई सुखपाल सिंह फरार बताया जा रहा है, पुलिस ने 24 घंटे बाद उसके खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रुपयों की मांग कर रहा था,न देने पर गोली मार दी
पुलिस के मुताबिक घायल महिला सेक्टर 32 की चंचल विनोचा है, पुलिस ने उसके बयान पर केस दर्ज कर लिया है, महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति संजय विनोचा सुंदर नगर एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं, एएसआई सुखपाल से उसके पति की 12 साल से पहचान है, दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना है, सुखपाल को अपने बेटे के लिए कार खरीदनी थी, जिसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी, वह रुपयों की मांग कर रहा था,न देने पर गोली मार दी।