जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर यानी तिरुपति बालाजी मंदिर को एक महिला ने मरने से पहले बड़ी रकम दान की है। महिला ने मंदिर को 9.2 करोड़ रुपए का दान किया है। तिरुपति की भक्त महिला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महिला के परिवार ने 3.2 करोड़ रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ 6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट दिए गए हैं।
Karnataka: 800 साल पुराने मंदिर को बचाने के लिए हिंदू-मुस्लिम ने कायम की सौहार्द की मिसाल
पेशे से डॉक्टर चेन्नई की 76 वर्षीय पर्वतम भगवान की बहुत बड़ी भक्त थीं। उन्होंने शादी नहीं की थी। वो हमेशा से अपनी प्रॉपर्टी मंदिर को सौंपना चाहती थीं। वे अपनी संपत्ति तिरुपति में बन रहे बच्चों के अस्पताल में देना चाहता थी। उनकी बहन रेवती विश्वनाथम ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) समिति के अध्यक्ष से अपील की कि दान की गई राशि में से 3.2 करोड़ रुपए चिल्ड्रन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को दिए जाएं।
तिरुपति बालाजी मंदिर में हर साल करोड़ों का दान आता है। यह स्थल हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थान है। तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में है। हर साल यहां लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर या बालाजी (भगवान विष्णु) की प्रतिमा स्थापित है। हर साल मंदिर में करीब 1000-1200 करोड़ का चढ़ावा आता है।