जनतंत्र डेस्क UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और आजमगढ़ के दीदारगंज से बसपा विधायक सुखदेव राजभर का सोमवार शाम निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे तीन दिन से हॉस्पिटल में एडमिट थे। बताया जा रहा है सुखदेव राजभर गुर्दे के बीमारी से पीड़ित थे। सोमवार रात उनका निधन हो गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजभर के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताया। सुखदेव मायावती के साथ ही मुलायम और कल्याण सिंह कैबिनेट में भी मंत्री रहे।
UP: घर पहुंचे सपा अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुखदेव राजभर के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार को ढ़ांढस बंधाया। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ स्थित उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बसपा विधायक सुखदेव राजभर ने करीब चार माह पहले स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजनीति से सन्यास लेने का एलान किया था। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बेटे कमलाकांत राजभर को सपा के हवाले करने की बात कही थी। इसके बाद अखिलेश यादव उनके आवास पर गए थे और मुलाकात भी की थी। जाहिर है सुखदेव राजभर के जाने से पार्टी को गहरा आघात लगा है। साथ ही बीएसपी ने एक अच्छा नेता भी खो दिया। जिन्होंने समय समय पर पिछड़ों की आवाज बुंलद की।