जनतंत्र डेस्क UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष चुनावों में बीजेपी के नितिन अग्रवाल ने जीत हासिल की। नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के नरेंद्र सिंह वर्मा भारी मतो से हराकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए 368 मत डाले गए थे। इनमें से चार मत अवैध घोषित कर दिए गए। जबकि नरेंद्र सिंह वर्मा को 60 मत मिले। इस तरह नितिन अग्रवाल ने 304 मतों के साथ विजय हासिल की। उधर शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर सदन में नहीं आए और इन दोनों ने ही अपना वोट कास्ट नहीं किया। वहीं, ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के तीन विधायकों ने ही अपना वोट कास्ट किया है।
इस तरह बीजेपी ने नितिन अग्रवाल को यूपी विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुन लिया है। नितिन अग्रवाल वर्तमान में हरदोई सदर से सपा के विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं, सपा की तरफ से नरेंद्र वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया गया था। विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर चुनावों में नितिन अग्रवाल ने 244 वोटों से सपा प्रत्याशी नरेंद्र अग्रवाल को हरा दिया।
UP Politics:14 सालों बाद हुआ चुनाव
नितिन अग्रवाल की जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को वैश्य समाज को साधने का मौका मिल गया। माना जा रहा है इस वर्ग को साधने के लिए बीजेपी को ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। वहीं, इससे पार्टी को एक युवा चेहरा भी मिलता दिख रहा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव 14 सालों बाद हुआ है। इससे पहले बीजेपी के राजेश अग्रवाल को इस पद के लिए जुलाई 2004 में निर्विरोध चुना गया था और उनका कार्यकाल मई 2007 तक था। इसके बाद, विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ था।