जनतंत्र डेस्क Uttarakhand: बीते दिनों उत्तराखंड ने बड़ी आपदा का सामना किया। यहां भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन बेहाल हो गया। इस आपदा में कई लोग मारे गए और कई लापता हो गए। इसी के साथ पर्यटन गतिविधियां भी रोक दी गई थीं जिसमें चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई। अब चारधाम यात्रा फिर सुचारू हो गई जिसके बाद भारी तादाद में पर्यटक देवभूमि पहुंच रहे हैं।
अकेले केदारनाथ में करीब 10 हजार यात्री दर्शन के लिए हर दिन पहुंच रहे हैं। इसी तरह गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले 17 -18 अक्टूबर को भारी बारिश के बाद यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई थी, लेकिन 22 अक्टूबर से मार्ग खुल जाने के बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में चारों धाम में यात्रियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। यात्रा के लिए बहुत कम समय बचा है इसलिए यात्री देश के कोने-कोने से चारों धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
Uttarakhand: मंत्री सतपाल महाराज ने दिया आश्वासन
यात्रा शुरू होने के बाद अब तक तकरीबन ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मौसम में सुधार होते ही बाबा केदार के दर्शन के लिए यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि फिलहाल यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। सभी सड़कों को खोल दिया गया है। अब यात्री सुगमता के साथ चार धाम यात्रा पर आ सकते हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रियों ने सरकार के प्रति भरोसा जताया है सरकार भी उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रही है।
Harish Rawat Almora Visit | Harish Rawat Almora Daura In Ramleela | Pritam Singh Nainital Visit