जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: इंटरनेट पर हर दिन कोई न कोई मजेदार फोटोज वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक बहुत फनी वीडियो ट्विटर पर सबको हंसा रहा है। वीडियो में एक बंदा तालाब में मजे से नहा रहा था। लेकिन उसका ये मजा एक पक्षी ने किरकिरा कर दिया और शख्स जैसे तैसे जान बचा कर भागने लगा।
Video: मिट्टी, कबाड़ और जुगाड़ से युवकों ने बना डाली लग्जरी कार, हैरत में रह गए लोग
यह मजेदार क्लिप ट्विटर यूजर @preethisadasiv ने 11 फरवरी को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- यहां नहाने मत आना और ना ही इस इलाके में दिख जाना!!! उस आदमी के लिए पक्षियों का आदेश, जो तलाब में नहाने गया था!
दरअसल, एक शख्स तालाब में नहाने आया था। तभी वहां पर दो बड़े से पक्षी आ जाते हैं। इन पक्षियों में से एक तालाब में नहा रहे शख्स पर अटैक कर देते हैं औऱ बड़ी सी चोंच से उसको मारने लगते हैं। खुद को पक्षी से बचाने के लिए वह शख्स बार बार पानी में डुबकी लगाकर छुपने की कोशिश करता है। लेकिन पक्षी उसका पीछा ही नहीं छोड़ता, वह तो अपनी चोंच से लगतार बंदे पर अटैक करता नजर आता है। यह देखकर उसके साथी जोर-जोर से हंसते है, और वीडियो बनाते रहते हैं।
ये क्लिप 30 सेकंड का है और बहुत फनी है। इस क्लिप को अबतक चार हजार से अधिक व्यूज और तीन सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। क्लिप को देखकर लोगों की हंसी नहीं रूक रही। कुछ यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- मैं अपने दफ्तर में कभी इतना ज्यादा नहीं हंसी थी। जबकि अन्य यूजर्स ने कहा कि पक्षियों ने शख्स को गजब का सबक सिखाया। उनका आत्मविश्वास कमाल है!