नई दिल्ली। मौसम में बदलाब होने के कारण हिमालय में 21 से 24 मार्च के बीच भारी बारिश होने की आशंका है। 24 से 31 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ में कोई भी बदलाब होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की माने तो देश के दूसरे हिस्सों में तापमान में बढ़ाव आ सकता है। विभाग ने अगले दो सप्ताह का अनुमान लगाकर ये जानकारी दी है। वहीं, 18 से 24 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
Corona : देश में मिल रहे रिकॉर्डतोड़ केस, डॉक्टरों की छुट्टी हुई कैंसिल तो कहीं सीमाएं कर दी सील
मैदानी इलाको में होगी बारिश
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 21 से 24 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत में सप्ताह के पहले हाफ में छिटपुट बारिश, बिजली गिरने और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवाओं के चलने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और तेलंगाना में 20 मार्च तक ओले बरसने की संभावना है।
राज्यों में बारिश की संभावना
तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, करावल, तेलंगाना, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सप्ताभर बारिश की संभावना है। कुल मिलाकर उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य भारत और दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में सामान्य बारिश होने की संभावना है.
Delhi Jobs: सरकार ने 1806 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया नोटिफिकेशन जारी
कम बारिश की संभावना
वहीं, 24 से 31 मार्च के बीच किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के सामान्य न होने के कारण उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना गतिविधियां सामान्य से कम रह सकती है। मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।