जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश भी देखने को मिली रही है। वहीं कई जगहों पर घने कोहरे के कारण आवागमन मुश्किल हो गया। उधर पहाड़ी क्षेत्रों को बर्फबारी से राहत नहीं मिली है। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
देशभर में हाड़ कंपाने वाली ठंड से आम जनजीवन बेहाल हो गया। बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान के कई इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया था। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी में भी कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसें राज्यों में कड़ाके की ठंड ने हालात काफी खराब कर रहे है। इस सभी राज्यों में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। वहीं, अभी और दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।