नई दिल्ली : जल ही जीवन है और यही सत्य भी है। सभी जीवों के जीवित रहने के लिए पानी अनिवार्य होता है। दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में पीने का योग्य पानी लोगों तक पर्याप्त नही पहुंचता है।
उससे कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। पानी की कमी से कई बीमारियां भी जन्म लेती है। वही अधिक मात्रा में पानी पीना भी सेहत के लिए नुकसानदेह माना जाता है। शरीर में पानी की कमी और अधिकता दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। जब की इंसान को एक दिन में आखिर कितना पानी पीना चाहिए, उसका कोई तय पैमाना नहीं होता है। फिर भी कहा जाता ही है कि हर दिन कम से कम आठ गिलास पानी पीना होता है। पानी पीने के फायदे और अधिक पानी पीने के नुकसान, ही मानव को समझना होगा।
देश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में आज तूफ़ान, बारिश सहित ओलावृष्टि की चेतावनी
पानी पीने के फायदे और अधिक पानी पीने के नुकसान
पानी के द्वारा हमारे शरीर को पोषक तत्व मिलते है। साथ ही पानी शरीर से खराब तत्वों को बाहर निकालने में भी अहम भूमिका निभाता है। पानी हमारे शरीर का तापमान नियमित करने से लेकर त्वचा को मुलायम रखने तक सारे काम करता है। साथ ही यह जरूरी है कि शरीर में पानी की जरूरी मात्रा हमेशा बनी रहनी चाहिए। दुसरी तरफ बहुत अधिक पानी पीने से शरीर में सोडि़यम की कमी हो जाती है। वही जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञ कहते हैं कि सोडियम की कमी होने से दिमाग और फेफड़ों में सूजन हो सकती है। जो खतरनाक हो सकती है। उसके अलावा अधिक पानी पीने से मांसपेशियों में ऐंठन भी आ जाती है।
Holi Special 2021: इन बातों का रखें खास ख्याल, होली होगी और भी मजेदार
एक दिन में पानी की सीमा
आखिर एक दिन में कितना पानी लोगों को पिना चाहिए। आम लोगों को कितने पानी की जरूरत होती है। यह बहुत सी चीजों पर निर्भर करता है। वही हर इंसान की पानी की जरूरत अलग-अलग होती है। वयस्कों के लिए अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग एंड मेडिसिन की जानकारी में के मुताबिक पुरुषों को एक दिन में 3.7 लीटर और महिलाओं को एक दिन में 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए। उसमें दूध, सॉफ्ट ड्रिंक, चाय-कॉफी भी शामिल है। साथ ही कई विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि जब जरूरत महसूस हो तभी पानी पीना चाहिए और जितने से प्यास बुझ जाए, उतना ही पीना चाहिए।