नई दिल्ली: बिहार के वैशाली में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। यहां के वैशाली में एक ही परिवार के 13 लोगों पर एसिड अटैक किया गया। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। इस घटना में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि वैशाली के दाऊदपुर गांव में बुधवार को कथित तौर पर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। छेड़खानी के विरोध के चलते ये दोनों समूह एक-दूसरे से भिड़ गए। इसके चलते कुछ लोगों ने एक ही परिवार के 13 लोगों पर एसिड अटैक कर दिया।
वैशाली के पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल ने मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी बात को लेकर नंद किशोर भगत के परिवार के सदस्यों का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हो गए।
उन्होंने बताया कि एसिड से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।