नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की सेना ने लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। मंगलवार को भी पाक सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। भारतीय सेना द्वारा भी सीमा पर जवाबी कार्रवाई जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घाटी के पूंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गयी गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं चार जवान घायल हो गए, जिसका अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। पाकिस्तानी सेना द्वारा की जा रही फायरिंग का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
बता दें कि इससे पहले भी भारतीय सेना को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और फायरिंग की थी, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं भारतीय सेना द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को नेस्तनाबूद कर दिया गया था। अभी भी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी है।