नई दिल्ली- रूस की राजधानी मॉस्को से गुरुवार दोपहर को एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक पावर स्टेशन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है, जो आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रही है। आग की चपेट में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
В Москве на территории ТЭЦ-27 в районе пересечения Волковского и Осташковского шоссе загорелась станция высокого давления. pic.twitter.com/NUt371OB97
— Рустем Адагамов (@adagamov) July 11, 2019
पावर हाउस में भयंकर आग
खबरों के अनुसार, रूस की राजधानी मॉस्को से कुछ दूरी पर स्थित पावर हाउस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, मौके पर आग बुझाने का कार्य जारी है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी है।
#BREAKING Huge fire erupts at power station in #Mytischi outside #Moscow https://t.co/HOIS6r8YUk
— Mehmet Dikbayır (@mehmetdikbayir) July 11, 2019
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर पावर हाउस में लगी आग की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आग ने भयंकर रुप ले लिया है। रूसी इमरजेंसी मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पावर स्टेशन के अंदर जो हाई प्रेशर गैस पंप है, उसमें आग लगी है। जिसके कारण पावर हाउस के आसपास इमारत में आग लगने का खतरा बना हुआ है।