नई दिल्ली: 23 जुलाई 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शुक्र के परिवर्तन के कारण गृह कार्य में व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृष राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपके मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जाकतों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के के बारे में गणेश जी कह रहे हैं कि रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोग आज गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ की स्थिति सुखद रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि
गणेश जी कहते हैं कि जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों को गणेश जी सलाह दे रहे हैं कि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक आपने पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। संतान के कारण मन अशांत होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष से पीड़ा मिल सकती है।
मीन राशि
इस राशि के जातकों को व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।