जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: डर, चिंता, गुस्सा, हताशा यूक्रेन के नागरिकों के हिस्से बस चीख पुकार बची है। अपनी आंखों के सामने यूक्रेनी नागरिकों ने शहर को बनता देखा है और अब वो शहर बिखर गया है। बिखरा भी एक खूनी जंग के साथ। यूक्रेन पर रूस का हमला आठवें दिन भी जारी है। कीव, खार्कीव खैरसॉन समेत कई शहरों की तस्वीरों में बर्बादी ही बर्बादी का मंजर दिख रहा है।
Ukraine Crisis: बर्बादी का मंजर: घर तबाह…बिखरे पड़े कॉपी किताब और खिलौने, हालात बयां करतीं तस्वीरें
यूक्रेन के लोगों की शाम संगीत, चहल पहल खुशमिजाज लोगों के साथ खत्म होती थी। खंडहर शहर और बम बरसाते विमानों को देख यूक्रेनी सहम गए हैं। मानों वे पूछ रहे हों, दोनों की जंग में आम नागरिक क्यों कुचले जा रहे हैं।
रात के अंधेरे में आग की लपटे हैं अपने शहर की ये डरावनी सूरत देख लोगों को कलेजा मुंह को आ रहा है।
शेल्टर होम बंकर में छुपे लोगों के लिए एक एक पल मुश्किल हो रहा है। बस प्रार्थना के लिए हाथ उठ रहे हैं।
राजधानी कीव के बोरोड्यांका की एक बस्ती में आग की लपटें देखी गईं।
रूस की बमबारी में कीव की कई इमारतों में आग लग गई। जब तक आग शांत हुई इमारतें खंडहर बन चुकी थीं। कुछ बचा था तो राख।
यूक्रेन की सड़कें सुनसान हैं सन्नाटे को चीर रही हैं तो वो है धमाको की आवाज। आस पास घातक टैंक दिख रहे हैं।
दुनियाभर के देश रूस से यूक्रेन पर हमले रोकने की अपील कर रहे हैं। रूस में भी ये ही मांग की जा रही है। इंग्लैंड के एक चर्च में मोमबत्ती जलाकर रूस के हमले का विरोध और यूक्रेन का समर्थन करती बच्ची।
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद तबाही ही तबाही है।