जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: गांवों से लगातार होता पलायन और बढ़ती बेरोजगारी दर के कारण शहरों में भीड़ बढ़ती जा रही है। दुनिया के सबसे ज्यादा भीड़ वाले शहरों में भारत के भी पांच शहर शामिल हैं। हालांकि पहले नंबर पर भारत का कोई शहर नहीं है।
भारत के सबसे ज्यादा भीड़ वाले शहरों में मुंबई और बेंगलुरू जैसे महानगर का नाम शामिल है। साल 2020 में मुंबई दूनिया का दूसरा सबसे भीड़ वाला शहर था। लेकिन साल 2021 तक स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ और मुंबई अब पांचवे स्थान पर आ गया।
पहले स्थान पर ये शहर
टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2021 के मुताबिक तुर्की का शहर इस्तांबुल सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला शहर बन गया है। यहां हर साल जाम की वजह से 142 घंटे का नुकसान होता है।
दूसरे स्थान पर रूस की राजधानी मॉस्को शहर है। इसके बाद यूक्रेन का कीव और कोलंबिया में बोगोटा शहर सबसे ज्यादा भीड़ वाले हैं।
भारत के इन शहरों में ज्यादा भीड़
मुंबई के अलावा बेंगलुरू दसवें स्थान, नई दिल्ली, ग्यारहवें और पुणे, 21वें स्थान पर है।
मुंबई में ज्यादा भीड़भाड़ होने की वजह से साल 2021 में यहां के लोगों को 121 घंटे ट्रैफिक में बिताने पड़े।