नई दिल्ली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हे याद कर शत-शत नमन किया। भारत के राष्ट्रपति श्री राष्ट्रपति कोविंद ने बोस को याद करते हुए लिखा, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के समारोह के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।’
पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन
महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट करके कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।’
2020 Public Opinion : चुनावी मुद्दों को लेकर क्या कहा Chandni Chowk की जनता ने
साहसी और पराक्रमी थे नेताजी
साथ ही ग्रह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बोस ने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से युवाशक्ति को संगठित किया। उन्होंने लिखा, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’
अपने आदर्शों पर कायम रहने वाला व्यक्ति
आपको बता दें कि नेताजी के अलावा आज बाला साहब ठाकरे की जयंती भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जयन्ती के इस मौके पर उन्हें अपने आदर्शों पर कायम रहने वाला व्यक्ति बताया। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘श्री बाला साहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह अपने आदर्शों पर कायम रहते थे। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया।’