नई दिल्ली: ये कैसा रिवाज: दुनिया में अजीबोगरीब रीति-रिवाजों की कमी नहीं है। हर देश के अलग-अलग रिती रिवाज होते हैं। कई बार तो इन रिवाजों के कारण लोगों की जान तक चली जाती है, तो कई बार बदनामी भी होती है। इन सबके बावजूद लोग इन रिवाजों को शौक से निभाते हैं। हालांकि, समय के साथ इन चीजों में बदलाव जरूर आया है। लेकिन, आज भी कई जगहों पर ये बदस्तुर जारी है। इसी कड़ी में आज हम आपको चीन लेकर चलते हैं, जहां के शेनडॉन्ग प्रांत में शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन के साथ जो किया जाता है उसके बारे में जानकर आपको हैरान होगी।
China: कपल ने दो चाइल्ड पॉलिसी का किया उल्लंघन, पैदा किए सात बच्चे, करोड़ों का चालान
ये कैसा रिवाज: कपल के कपड़े तक उतरवाते हैं
क्योंकि, यहां लोग कपल के कपड़े तक उतरवाते हैं और फिर उनके साथ जमकर मजे लेते हैं। इस रिवाज के कारण कई घटनाएं भी घट चुकी है, जिसके बाद इसे रोकने के लिए काफी सख्ती भी बरती गई है। तो आइए, जानते हैं इस रिवाज के बारे में कुछ अनसुनी और दिलचस्प बाते।
स्याही फेंकते हैं लोग
आमतौर पर शादियों में जश्न और खुशी का माहौल होता है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर मेहमानों तक सब इसका जमकर लुत्फ उठाते हैं। लेकिन, शेनडॉन्ग प्रांत के जॉपिंग सिटी में दूल्हा-दुल्हन के साथ लोग कुछ ऐसा करते हैं, जिसके कारण नवविवाहितों के लिए यह पल शर्मिंदगी भरा होता है। क्योंकि, नये जोड़े से लोग स्ट्रिप कराते हैं, कंबल में लिटाते हैं, उनके कपड़े उतरवाकर उनपर स्याही फेंकते हैं। इतना ही नहीं लोग उनके कपड़े तक छीन लेते हैं।
इस रिवाज के कारण कई दुल्हनों का यौन शोषण तक हो चुका है
इतना ही नही लोग जबरदस्ती किस तक करवाते हैं। हैरानी की बात ये है कि इस रिवाज के कारण कई दुल्हनों का यौन शोषण तक हो चुका है। एक लड़का जब इस से डर से भागने लगा तो उसका एक्सीडेंट तक हो गया। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। लिहाजा, अब इन रिवाजों को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है और इस पर बैन लगाने की बात कही गई है। क्योंकि, कई यंग कपल इन रिवाजों की लगातार आलोचना कर रहे हैं।
पुलिस इस रिवाजों को लेकर जारी किया नोटिस
हाल ही में इन रिवाजों को लेकर जो नोटिस जारी किया गया है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अब कोई दूल्हा-दुल्हन के साथ किसी भी चीज को लेकर जबरदस्ती नहीं कर सकता। उनके कपड़े तक नहीं उतरवाए जा सकते हैं। साथ ही बल्गर परफॉर्मेंस भी नहीं कराया जा सकता है। अगर कोई भी ऐसा करता है या फिर नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस पाबंदी का असर शहरी इलाके में तो दिख रहा है। लेकिन, ग्रामीण इलाकों में अब भी लोग इन रीति-रिवाजों को निभा रहे हैं। जिसके कारण अब कई कपल को शर्मसार होना पड़ता है।
Kangana Ranaut ने बर्थडे पर फैंस के लिए लॅांच किया Thalaivi का ट्रेलर | Kangana Ranaut Birthday