नई दिल्ली : ग्राहकों को चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं और अन्य कई तरह के वित्तीय कार्यों के लिए बैंकों से काम पड़ता है। लोगों को पता होना चाहिए कि जिस दिन आपको अपने बैंकिंग के कार्य कर लेने चाहिए।
बैंको की हड़ताल के चलते आने वाले हफ्ते में आपको समय पर अपने बैंकिंग कार्य निपटाने में परेशानी हो सकती है। वही आपका खाता सरकारी बैंकों और ग्रामीण बैंकों में है, आपको ध्यान रखने की जरूरत है। आने वाले छह दिनों में से पांच दिन बैंक बंद रहेगे।
किस दिन बैंक बंद रहने वाले है : –
11 मार्च, 2021: उस दिन महाशिवरात्रि है। इस दिन गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश राज्य के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 मार्च, 2021: उस दिन दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।
14 मार्च, 2021: उस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
15 और 16 मार्च, 2021: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के कारण बैंक बंद रहेंगे।
अन्नदाता आज भूख हड़ताल पर, दिल्ली के सीएम ने भी किया समर्थन
6 दिनों में सिर्फ एक दिन खुलेगें बैंक
11 मार्च से 16 मार्च के बीच छह दिनों में से पांच दिन बैंक बंद रहने वाले है। आने वाले छह दिनों में से, शुक्रवार को ही बैंकों में काम होगा। जिस के चलते शुक्रवार को भी लोगों को बैंक की शाखाओं मे वित्तीय कार्य निपटाने के लिए लंबा इंतजार करनी पड़ सकती है। बैंकों के कर्मचारी 11 से 16 मार्च के बीच 5 दिन बैंक बंद रहने के चलते लंबी छुट्टी पर लोग जा सकते है। वही शुक्रवार में बैंको के कर्मचारियों की संख्या कम रहेगी।
हड़ताल का कारण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी वित्त वर्ष के लिए पेश किये बजट में दो सरकारी बैंकों और एक पब्लिक इंश्योरेंस कंपनी के निजीकरण की घोषणा की है। यह निजीकरण वित्त वर्ष 2021-22 में ही होना है। जिस के कारण बैंक यूनियंस निजीकरण का विरोध कर रही है। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के यूनियन ने आगामी 15 और 16 मार्च को भी हड़ताल जाने का नोटिस दिया है। इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने किया है। साथ ही कर्मचारियो और अधिकारियों के संगठन भी शामिल है। पीएसयू बैंकों के हड़ताल का आह्वान का साथ ग्रामीण बैंक भी दे रहे है।
देश भर के व्यापारी करेंगे हड़ताल, बाजार बंद के साथ होगा चक्का जाम
मार्च महीने में इन दिनों भी बंद रहेंगे बैंक
21 मार्च 2021: उस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
22 मार्च 2021: उस दिन बिहार दिवस है। इस दिन केवल बिहार राज्य में बैंकों का अवकाश रहेगा।
27 मार्च 2021: उस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।
28 मार्च 2021: उस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
29 मार्च 2021: उस दिन होली है। उस दिन गुजरात, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब और राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
30 मार्च 2021: वही बिहार राज्य में होली के मौके पर भी छुट्टी रहेगी।