देशभर में आज lohari की धूम
नई दिल्ली – खुशियों का त्योहार माने जाने वाले लोहड़ी (Lohari) से पहले बाजार की रौनक बढ़ गयी है। रंग-बिरंगे पतंग, गुड़- मूंगफली और रेवड़ियां लोगों का मन लुभा रहे हैं।
रंग बिरंगी पतंगें बच्चों कर रही है आकर्षित
देशभर में लोहड़ी की धूम है। बाजार सज चके हैं। कहीं रंग बिरंगी पतंगें बच्चों-बड़ों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं तो कहीं मूंगफली गुड़ और पॉपकॉर्न की सौंधी महक से सबका जी ललचा रही हैं। खासतौर पर पंजाब में लोहड़ी के त्यौहार को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है।
पंजाबी और सिख लोग lohari फसल पकने की खुशी मनाते हैं
माना जाता है पंजाबी और सिख लोग लोहड़ी के दिन फसल पकने की खुशी मनाते हैं। इस खुशी का इजहार करने के लिए आग का घेरा बनाकर उसमें मूंगफली और रेवड़ियां और पॉपकॉर्न डाला जाता है तो वहीं बच्चे सुबह से छत पर चढ़कर पतंगे उड़ाने लगते हैं। इस बार बाजारों में अलग-अलग वैराइटी और प्रिंट की पतंगें देखने को मिल रही है।
मोदी और शाह की राजनीति का पतंगों पर भी दबदबा
जिसमें भारत के झण्डे से लेकर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया का झण्डा भी है। वहीं देश की सुपरहिट जोड़ी मोदी और शाह का राजनीति के साथ-साथ पतंगों पर भी दबदबा रहा। खासतौर पर मोदी पतंगे बाजार में धड़ल्ले से बिक रही हैं। इसके अलावा कमल के फूल वाले पतंग भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
वहीं जहां पतंगों का बाजार सजा है लेकिन लोगों का कहना है कि इस बार बाजारों में पहले सी रौनक नहीं हैं। इसलिए लोग अपनी संस्कृति को बचाए रखने की अपील भी कर रहे हैं।
lohari है खुशियों का त्योहार
लोहड़ी के त्योहार को खुशियों का त्योहार माना जाता है। इसलिए जरूरी है कि इस त्योहार को सहेज कर रखा जाए। ये त्योहार है परिवार का और समाज के एक-साथ आने का साथ मिलकर लोकगीत गाते हुए नए धान के लावे के साथ खील, मक्का, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली को पवित्र अग्नि को अर्पित कर परिक्रमा करते हुए जश्न मनाने का…