नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को एक बड़ा बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में मिली हार की किसी भी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी नहीं लेते हुए इस्तीफा नहीं दिया, जिसके बाद शुक्रवार को कांग्रेसी नेताओं ने बड़ीं संख्या में इस्तीफा दिया।
बता दें कि आज इस्तीफा देने वालों में राजधानी दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के नेता बताए जा रहे हैं। दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का नाम भी इस्तीफा देने वाले नेताओं की लिस्ट में शामिल है। बता दें कि करारी हार के बाद राहुल गांधी इस्तीफे की जिद पर अड़े है, उन्हें बहन प्रियंका गांधी, मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता मना चुके हैं, लेकिन राहुल गांधी इस्तीफें की जिद पर अड़े हुए है।
वहीं, इस्तीफा देने वालों में शामिल विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी बहुत लंबे समय तक गतिरोध नहीं सह सकती है। तंखा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वे कांग्रेस को ‘एक जुझारू ताकत’ के रूप में पुनर्जीवित करें। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2019 में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को लगातार दूसरी बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस मात्र 52 सीटों पर सिमट गई, जबकि राहुल गांधी अमेठी सीट भी नहीं बचा पाए थे।