जनतंत्र डेस्क, Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में ईलुरू जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज विजयवाड़ा में एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
Gujarat: भरूच में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, ईलुरू के अक्किरेड्डीगुडेम में बुधवार रात को पॉलीमर पावर बनाने वाले प्लांट के रिएक्टर में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आग निट्रिक एसिड, मोनोमेथिल का रिसाव होने से लगी है। आग के दौरान फैक्ट्री में कई मजदूर फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। जिससे उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है आग हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत अभी गंभीर है। उधर इस दुखद घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25 लाख, गंभीर रूप से घायलों को पांच लाख और मामूली रूप से घायलों को दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
Kushinagar Breaking: 10 लोग नारायणी नदी में डूबे | Kushinagar Narayani River News | Jantantra TV