जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले से लापता हुए 17 साल के एक लड़के मिराम को चीनी सेना ने भारतीय सेना को सौंप दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया, चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के युवक मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया है। किरेन रिजिजू ने बताया कि मेडिकल जांच सहित उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले के जिदो गांव का रहने वाला 17 वर्षीय युवक मिराम तारोन बीते 18 जनवरी से लापता था। मिराम के लापता होने की खबर सांसद तपीर गाओ ने दी थी। उन्होंने सरकार से मिराम की रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया था। वहीं, राहुल गांधी ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था।
किरेन रिजूजी ने पहले कहा था कि, अरुणाचल प्रदेश के इस युवक की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी हमारी प्राथमिकता है। किरेन रिजिजू ख़ुद अरुणाचल प्रदेश के निवासी हैं।