जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बिहार में दसवीं बोर्ड की पहली ही परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। यहां परीक्षा शुरू होने से पहले गणित का पेपर सोशल मीडिया पर वारल हो गया। आज से बिहार में दसवीं के बोर्ड एग्जाम शुरू हो गए हैं। परीक्षा के पहले ही दिन ये बड़ी चूक सामने आई है।
चारा घोटाले के पांचवे मामले में लालू यादव दोषी करार, 139 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा केस
पेपर लीक होने की पुष्टि मोतिहारी जिला प्रशासन ने कर दी है। बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में गणित की परीक्षा शुरू होने वाली थी। इससे पहले ही पेपर व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिला प्रशासन ने जांच करवाई तो पाया कि वायरल हो रहा पेपर आज की परीक्षा का ही है। जांच केबाद प्रशासन ने पेपर लीक होने की पुष्टि की है।
प्रशासन ने की पुष्टि
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जो भी प्रश्न वायरल हो रहे थे वह सभी गणित के प्रश्न पत्र से मैच कर गए हैं। मामले में अब कार्रवाई की बात कही जा रही है। 17 फरवरी यानी आज से राज्य के 33 जिलों में आज मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई है।
पहली पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक और दूसरी पाली की परीक्षा 1.45 से 5.00 बजे तक हो रही है। परीक्षा के पहले ही दिन पहली ही पारी में पेपर लीक होना गंभीर विषय है। राज्य में जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार है। लेकिन शिक्षा व्यवस्था में सुधार के दावे यहां लगातार फेल होते नजर आ रहे हैं।