जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: देश में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों का हर दिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,64,202 कोविड संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 315 लोगों की मौत हो गई। वहीं, देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के अब 5,753 मामले हो गए हैं।
कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां एक दिन में 46,406 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 36 लोगों ने संक्रमण से जान गंवा दी। हालांकि 34,658 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। खास बात ये है कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का कोई नया केस नहीं मिला।
12 लाख से ज्यादा एक्टिव केस
देश में एक दिन में 1,09,345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। चितां की बात ये है कि, देश में 12 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 14.78 प्रतिशत हो गई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 24 घंटे में 28,867 नए कोविड केस सामने आए। जबकि 31 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, देश में एक दिन में कोरोना वैक्सीन की 73 लाख से ज्यादा डोज दी गई हैं।