जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दिल्ली दौरे पर आए पंजाब सीएम ने अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली की स्कूलों और अस्पतालों का दौरा किया।
बड़े Hall, स्वीमिंग पूल, Mindfulness क्लास…ये शिक्षा का Next Level है
मैंने छात्रों से भी बात की, कई बच्चे बड़े प्राइवेट स्कूल छोड़ कर यहां आए हैं
दिल्ली की तरह पंजाब में भी शिक्षा पर हमारा पूरा ज़ोर रहेगा। जल्द ही आपको पंजाब में भी वर्ल्ड क्लास स्मार्ट स्कूल देखने को मिलेंगे pic.twitter.com/dHumHWc461
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 25, 2022
इस दौरान भगवंत मान ने दिल्ली के अस्पतालों और स्कूलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूल और अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। पंजाब के सरकारी अस्पताल दिल्ली के अस्पतालों के आसपास भी नहीं हैं। हम दिल्ली सरकार से आइडिया लेने आए हैं कि उन्होंने ऐसा कैसे किया। हम पंजाब के स्कूलों और अस्पतालों को दिल्ली जैसा बनाएंगे।
भगवंत मान जी ने आज दिल्ली के शानदार अस्पताल और विश्व चर्चित मोहल्ला क्लीनिक भी देखे। वो काफ़ी प्रभावित हुए, उन्होंने इच्छा जताई कि वे पंजाब में भी ऐसे ही अस्पताल और क्लीनिक बनाएंगे। पंजाब के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पंजाब सरकार की हर संभव मदद करेंगे। pic.twitter.com/5V4RGrbKdE
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 25, 2022
एक ट्वीट में सीएम भगवंत मान ने लिखा- मैंने छात्रों से भी बात की, कई बच्चे बड़े प्राइवेट स्कूल छोड़ कर यहां आए हैं। सरकारी स्कूल पहुंचे सीएम भगवंत मान समेत पंजाब के अफसर और अन्य मंत्रियों का बच्चों ने फूल देकर स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी शिक्षा पर पूरा ज़ोर रहेगा। जल्द ही आपको पंजाब में भी वर्ल्ड क्लास स्मार्ट स्कूल देखने को मिलेंगे।